Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMunicipal Commissioner Gaurav Kumar Inspects Waste Management Imposes Fines for Negligence
लखनऊ में दो जोन की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सफाई एजेंसियों पर ठोंका जुर्माना

लखनऊ में दो जोन की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सफाई एजेंसियों पर ठोंका जुर्माना

संक्षेप:

Lucknow News - नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीमों ने जोन 1 और जोन 5 में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़क और नाली सफाई में खामियां पाई गईं। एजेंसियों पर ₹15,000 और ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।

Nov 20, 2025 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम प्रशासन की दो टीमों ने जोन 5 और जोन 1 में औचक निरीक्षण किया। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़क की सफाई, नाली सफाई और कचरा प्रबंधन की स्थिति की जांच में दोनों क्षेत्रों में बड़ी लापरवाहियां सामने आईं। खामियां मिलने पर दोनों सफाई एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया और त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने जोन-5 के ओम नगर वार्ड का निरीक्षण किया, जहां सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। नालियों की सफाई अधूरी मिली, रोड स्वीपिंग का काम लटका था और डोर-टू-डोर कलेक्शन नियमित नहीं चल रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खाली प्लॉटों में कूड़ा जमा था और कचरा उठान के लिए वाहन भी कम मिले। एजेंसी लॉयन एनवायरो के कर्मचारी वर्दी में भी नहीं मिले। इन गंभीर कमियों पर एजेंसी पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया। लखनऊ स्वच्छता अभियान संस्था पर ₹10,000 का जुर्माना सुबह 9 बजे अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने जोन-1 में राजा राम मोहन राय मॉडल वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्य मार्गों पर कूड़ा जमा मिला और कई लोग खुले में कचरा फेंकते दिखे। लगभग 6002 परिवारों वाले वार्ड में केवल नौ वाहन मिले, जबकि संख्या बढ़ाने की जरूरत जताई गई। 62 अपार्टमेंट्स में से सिर्फ 50% में डोर-टू-डोर कलेक्शन हो रहा था। रोड स्वीपिंग का कचरा बिन्स में डाला जा रहा था, जो बिन-फ्री सिटी लक्ष्य के खिलाफ है। इन खामियों पर संस्था पर ₹10,000 का जुर्माना ठोंका गया।