विकास कार्यों पर नगर आयुक्त की सख्ती, 30 मई तक तालाब सौंदर्यीकरण पूरा करने के निर्देश
नगर निगम की विकास और स्वच्छता परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शहर के कई निर्माणाधीन और संचालित प्रोजेक्टों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए और लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही गई।

नगर निगम की विकास और स्वच्छता परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने शहर के कई निर्माणाधीन और संचालित प्रोजेक्टों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ----
कांजी हाउस में पशुओं की बेहतर देखभाल पर जोर
निरीक्षण की शुरुआत पीजीआई और आलमबाग स्थित कांजी हाउस से हुई। यहां नगर आयुक्त ने निराश्रित पशुओं के रखरखाव और खान-पान की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
वृंदावन योजना में सुरक्षा और स्वच्छता पर फोकस
सेक्टर-8 वृंदावन योजना स्थित एमआरएफ सेंटर के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जल्द बाउंड्री वॉल निर्माण कराने को कहा। वहीं, पीसीटीएस केंद्र पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नियमित निगरानी बढ़ाने और स्वच्छता सुधारने के निर्देश दिए।
साउथ सिटी और बुलाकी अड्डा में कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा
साउथ सिटी ट्रांसफर स्टेशन में नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डंप किया जाए ताकि आसपास गंदगी न फैले। इसके बाद बुलाकी अड्डा में निर्माणाधीन वेइंग ब्रिज, एमआरएफ और ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के आदेश दिए। अलीतरंग ट्रांसफर स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बिरूरा तालाब का काम 30 मई तक पूरा होगा
निरीक्षण के अंतिम चरण में नगर आयुक्त बिरूरा तालाब पहुंचे। यहां चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने 30 मई तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। लैंडस्केपिंग और बेहतर लाइटिंग व्यवस्था को प्राथमिकता देने को भी कहा गया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


