एम-पैक्स सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाकर की गई 31
Lucknow News - - 12 अक्तूबर को समाप्त हो रहा था अभियान, अब तक 8.5 लाख नए सदस्य

एम-पैक्स सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। 12 सितंबर से शुरू हुआ अभियान 12 अक्तूबर को समाप्त होना था। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अभियान की तारीख आगे बढ़ाने की घोषाणा करने के साथ ही बताया कि एक महीने तक चले अभियान में 8.5 लाख नए सदस्य जोड़े गए हैं। जेपीएस राठौर ने बताया कि बीते एक महीने के अभियान में जिला सहकारी बैंकों में एक लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं। इन नए खातों में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा हुई है। साथ ही 20 करोड़ रुपये की अंशपूंजी भी जमा हुई है।
इस तरह से 240 करोड़ रुपये की राशि जिला सहकारी बैंकों में अभियान के दौरान आई है। राठौर ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। सदस्यता प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हुई है। जिलेवार आंकड़े भी उत्साहजनक रहे 25,774 ऑनलाइन सदस्य बने। सदस्यों में बरेली मंडल टॉप पर जेपीएस राठौर ने बताया कि सदस्यों की संख्या के आधार पर बरेली मंडल टॉप पर है। बरेली मंडल में 1,09,650 सदस्य हैं जबकि मेरठ में 82,368 और लखनऊ मंडल में 80,184 सदस्य हैं। वहीं, प्रति एम-पैक्स औसत सदस्यों की संख्या के आधार पर सहारनपुर मंडल 243 सदस्यों के साथ अव्वल हैं। दूसरे नंबर पर बरेली है, जहां 214 सदस्य औसतन हैं और तीसरे नंबर पर मेरठ है, जहां 213 सदस्य औसतन हैं। सदस्यों की संख्या के आधार पर जिलों की बात करें तो शीर्ष पांच जिले क्रमश: शाहजहांपुर, महराजगंज, बुलंदशहर, प्रयागराज व पीलीभीत हैं। वहीं, प्रति एम-पैक्स औसत सदस्य संख्या के आधार पर जिलों में महराजगंज शीर्ष पर हैं। इसके बाद शामली, मैनपुरी, पीलीभीत व शाहजहांपुर का नंबर है। महराजगंज में सबसे ज्यादा ऑनलाइन सदस्य बने। इनकी संख्या 4537 है। वहीं, बांदा में 3301, मिर्जापुर में 2607, बहराइच में 1492 और गोरखपुर में 1225 हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




