ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसांसद शरद त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में रहेंगे

सांसद शरद त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में रहेंगे

mp

सांसद शरद त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में रहेंगे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 23 Sep 2018 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता संतकबीर नगर से सांसद शरद त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र संघ न्यूयार्क की ओर से आयोजित बैठक में रहेंगे। 73वीं सामान्य सभा का अधिवेशन छह से 13 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व सांसद शरद त्रिपाठी का चुना गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से सांसद को यह जानकारी दी गई है। सांसद के संघ की सभा में जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, महिला मोर्चा की प्रेमशीला, डा.पूनम राय, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम समेत कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें