
मोटर होम कराएगा जंगल की सैर
Lucknow News - मोटर होम का उद्घाटन प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने किया। इस मोटर होम में किचेन, बेड और वाश रूम की सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोग दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और कतर्निया वन क्षेत्र की सैर...
मोटर होम में मिलेगा किचेन, बेड और वाश रूम प्रमुख सचिव पर्यटन ने मोटर होम का किया उद्घाटन लखनऊ, संवाददाता। मोटर होम से जंगल की सैर अब और भी शानदार होगी। इस मोटर से न केवल वन्य जीवों को देख आप रोमांचित हो सकेंगे, बल्कि इसके अंदर आराम करने के लिए बेड और खाने के लिए किचेन की सुविधा होगी। इस मोटर होम का उद्घाटन प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को किया। इससे पूर्व सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल में आयोजित वन, पर्यावरण एवं पर्यटन कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि रहे। जयबृज जीआरके फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मानसिक राहत पाने को लोग हरे-भरे जंगलों में सैर करते हैं।

युवाओं में स्ट्रेस अधिक रहता है। कॅरियर को लेकर युवा अत्यधिक मानसिक तनाव लेते हैं। उन्हें भी प्रकृति के करीब रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश में तमाम वन क्षेत्र ऐसा है जहां आप परिवार के साथ घूम सकते हैं। इसके लिए अब तो मोटर होम की सुविधा भी शुरू की जा रही है। मोटर होम में कई सुविधाएं दी गई हैं। इस वाहन में किचेन, एक बेड, एक सोफा, वॉश रूम की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से लोग दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व और कतर्निया वन क्षेत्र की सैर कर सकते हैं। सेमिनार में प्रमुख वन संरक्षक और उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक केके सिंह, पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार, वन निगम के उप प्रबंध निदेशक संजय कुमार, पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सेमिनार में सभी ने वन क्षेत्र में बढ़ रहे पर्यटन और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


