ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रदेश के 37 जिलों में हुई सामान्य से अधिक बारिश

प्रदेश के 37 जिलों में हुई सामान्य से अधिक बारिश

More than normal rainfall occurred in 37 districts of the state More than normal rainfall occurred in 37 districts of the state More than normal rainf

प्रदेश के 37 जिलों में हुई सामान्य से अधिक बारिश
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 02 Oct 2023 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

- बाढ़ पीड़ितों में बांटे गए साढ़े चार लाख लंच पैकेट

लखनऊ- विशेष संवाददाता

प्रदेश के 37 जिलों में इस बार सामान्य से अधिक बारिश हुई है। एक जून से 15 सितंबर तक 120 प्रतिशत से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश के 24 जिलों में सामान्य से अधिक यानी 120 से 80 प्रतिशत बारिश हुई। वहीं 31 जिलों में सामान्य यानी 80 से 40 प्रतिशत बारिश और सात जिलों में सामान्य से कम यानी 40 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। बारिश से बाढ़ प्रभावितों को साढ़े चार लाख से अधिक लंच पैकेट बांटे गए हैं।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनमानस और मवेशियों को हर संभव मदद देने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए थे। इसके लिए पहले से पूरी पुख्ता तैयारियों रखने के आदेश दिया था ताकि जन हानि को शून्य किया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20 जिले अत्याधिक बाढ़ प्रभावित रहे। इनमें पश्चिम यूपी व अवध के जिले रहे। बाढ़ पीड़ितों को भोजन की समस्या न हो इसके लिए 69,726 खाद्यान्न पैकेट और 465048 लंच पैकेट बांटे गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें