ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख

फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख

कैंट थाना क्षेत्र स्थित जामथरा घाट के किनारे बसे झोपड़ियों में सोमवार को देर रात आग लग गई। आग की वजह से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। फिलहाल किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर...

फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
1/ 5फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
2/ 5फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख


More than 50 huts on fire in Faizabad
Administrative, Political, Army, Social, Victim, Help
फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
प्रशासनिक, राजनीतिक, सेना,  सामाजिक, पीड़ित, मदद
3/ 5फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख More than 50 huts on fire in Faizabad Administrative, Political, Army, Social, Victim, Help फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख प्रशासनिक, राजनीतिक, सेना, सामाजिक, पीड़ित, मदद
फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
4/ 5फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
5/ 5फैजाबाद में आग से 50 से अधिक झोपड़ियां राख
हिंदुस्तान संवाद ,फैजाबाद। Tue, 19 Jun 2018 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कैंट थाना क्षेत्र स्थित जामथरा घाट के किनारे बसे झोपड़ियों में सोमवार को देर रात आग लग गई। आग की वजह से 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। फिलहाल किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से नुकसान का वास्तविक आकलन करने के साथ पीड़ितों को राहत दिए जाने की कोशिश जारी है तो दूसरी ओर सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक व्यक्तियों ने भी पीड़ितों की मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं।
शहर से सटे जमथरा घाट के किनारे कई झुग्गी-झोपड़ियों हैं। झुग्गी-झोपड़ियों में रात दो बजे के आसपास अचानक आग लग गई। आग ने 50 से अधिक झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। रात में अचानक लगी आग की वजह से अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर घरों से भाग निकले। 
इस बीच घरों में रखे सिलेंडर के दगने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। संयोग ही रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन दस्ते को दी। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल सिंह सिसोदिया, नगर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया सहित आसपास के थानों की फोर्स, पीएसी और अग्निशमन दस्ते पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मंगलवार की सुबह नगर विधायक वेद गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज हुलगी सहित कई अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर पीड़ितों का हाल चाल जाना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें