ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरक्षाबंधन पर राजधानी में 12 हजार से अधिक महिलाओं ने किया फ्री सफर

रक्षाबंधन पर राजधानी में 12 हजार से अधिक महिलाओं ने किया फ्री सफर

- 100 सिटी बसों का 13 रूट पर हुआ संचालन

रक्षाबंधन पर राजधानी में 12 हजार से अधिक महिलाओं ने किया फ्री सफर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 04 Aug 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

- 100 सिटी बसों का 13 रूट पर हुआ संचालन लखनऊ। निज संवाददाता रक्षाबंधन त्योहार को लेकर परिवहन की सिटी बस सेवा का महिलाओं ने जमकर लाभ लिया। त्योहार के चलते सिटी बस में महिलाओं को मुफ्त में सफर कराया गया। सुबह से रात तक करीब 12 से अधिक महिलाओं ने सिटी बस से सफर किया। सिटी बसों से सफर करने वाली महिलाओं की यह संख्या पिछली बार से दोगुनी रही। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर सोमवार सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। आलमबाग, चौक, दुबग्गा, गोमतीनगर सभी जगहों से महिलाओं ने बसों में मुफ्त सफर किया। सिटी बसों का संचालन सुबह आठ बजे से शुरु कर दिया गया। तीन दर्जन बसों के साथ संचालन शुरू हुआ तो 10 बजे तक भीड़ दोगुनी हो गयी। सिटी बस प्रबंधन ने बसों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी। इससे पहले राहत मिलती कि दोपहर एक बजे के बाद भीड़ ओर बढ़ने लगी। जिसके बाद बसों की संख्या बढ़ाकर 100 की गई। तब जाकर सिटी बस प्रबंधन भीड़ को भेजने में कामयाब हो पाए। बस स्टेशनों पर जाने के लिए यात्रियों और महिलाओं में होड़ दिखी। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को न ले जाने के चलते कई जगह कंडक्टरों की महिलाओं से कहासुनी भी हुई। हालांकि, सिटी बस प्रबंधन की ओर से 13 रूट पर बसों का संचालन कर सुविधा दी गयी। चारबाग, आलमबाग, हजरतगंज, गोमतीनगर, राजाजीपुरम, जानकीपुरम समेत कई जगह महिलाओं ने सिटी बस सेवा का लाभ उठाया। कोटत्योहार के दिन पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा सफर किया। महिलाओं के साथ पुरुष यात्रियों को टिकट दिया गया। सिटी बसों से कुल 12246 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। - आरके मंडल, एमडी, सिटी बस प्रबंधनआंकड़ा: मुफ्त सफर वाली महिलाएं - 12246गोमती नगर डिपो - 5889दुबग्गा डिपो - 6357

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें