ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवर्तमान जीवनशैली में मोटे अनाज का अधिक महत्व : ब्रजेश पाठक

वर्तमान जीवनशैली में मोटे अनाज का अधिक महत्व : ब्रजेश पाठक

अनियमित जीवनशैली, दिन भर की भागदौड़ में हम सब उचित मात्रा में भोजन या पौष्टिक आहार नहीं ग्रहण कर पाते हैं। वर्तमान जीवनशैली में मोटा अनाज श्री अन्न...

वर्तमान जीवनशैली में मोटे अनाज का अधिक महत्व : ब्रजेश पाठक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 25 Sep 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अनियमित जीवनशैली, दिन भर की भागदौड़ में हम सब उचित मात्रा में भोजन या पौष्टिक आहार नहीं ग्रहण कर पाते हैं। वर्तमान जीवनशैली में मोटा अनाज श्री अन्न का बहुत महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ मोटा अन्न वितरण कार्यक्रम सराहनीय है। यह बात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भाजपा कार्यालय दारूलशफा मोड़ के पास मोटा अनाज वितरण कार्यक्रम सोमवार को हुआ। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री व भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को इस आयोजन की शुरूआत दिल्ली से हुई थी। अलग-अलग शहरों में वितरण के बाद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में मोटा अनाज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तीन घंटे चले इस आयोजन में कुल 5000 पैकेट में 1400 बाजरा, 1400 ज्वार, 1400 मक्का व 800 रागी के आटा के आधा किलो के पैकेट मुफ्त बांटे गए।

इस मौके पर उप्र. टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री गुरुजिंदर सिंह, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संरक्षक हरी अग्रवाल, कानपुर से महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व नितिन अग्निहोत्री, युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा व विनायक पोद्दार, उन्नाव जिला अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, कानपुर वरिष्ठ मंत्री जय कुमार शर्मा, वाराणसी से राकेश शर्मा, बुंदेलखंड से अब्दुल वहीद, राकेश गुप्ता, रोहित शुक्ला, रवि शुक्ला, राकेश परिहार आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें