स्कूल की उपलब्धियां बतायी
Lucknow News - लखनऊ में मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज में पूर्व छात्रों की उपलब्धियों और शैक्षिक विकास में परिवार की भूमिका पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें सिद्धार्थ वर्मा, ब्रदर जीनू अब्राहम और अन्य ने विचार साझा किए।...

लखनऊ। मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्रों की उपलब्धियों और शैक्षिक विकास में परिवार की भूमिका का क्या स्थान विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। स्कूल के पूर्व व उत्तर रेलवे के डिवीजनल ऑपरेशनल ऑफीसर छात्र सिद्धार्थ वर्मा और प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम उप प्रधानाचार्या नीना दास, कोऑर्डिनेटर बिंदु पिल्लई व प्रशासक ब्रदर टीटी मैथ्यू ने विचार साझा किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने बच्चों के शैक्षिक विकास, उपलब्धियां और स्कूल के नियम और सिद्धांत बताए। पीपीटी के माध्यम से विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। स्कूल के बच्चों ने प्रार्थना गीत, एक शांत बाइबिल पाठ व समूह गायन समेत दूसरे कार्यक्रम पेश किये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




