सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण किया
Lucknow News - लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के अध्ययन के लिए

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के अध्ययन के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी की टीम ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भैसौरा स्थित नगर निगम के फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन और शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान तथा एसएफआई जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग कमेटी ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले भैसौरा स्थित एफसीटीएस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कमेटी ने नगर निगम लखनऊ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में पीसीटीएस और एफसीटीएस की स्थापना के बावजूद किसी प्रकार की दुर्गंध न होना एक सराहनीय पहल है।
मॉनिटरिंग कमेटी ने शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का अवलोकन किया। यहां कमेटी के सदस्यों ने फ्रेश वेस्ट और लेगेसी वेस्ट की रीसाइक्लिंग प्रक्रिया को विस्तार से समझा। साथ ही दुर्गंध रोकने के लिए किए जा रहे छिड़काव कार्य की भी सराहना की। मॉनिटरिंग कमेटी में ये रहे शामिल दौरे पर आई मॉनिटरिंग कमेटी में चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) एवं आईएएस सेवानिवृत्त उमाकांत डांगट, अतिरिक्त नगर आयुक्त आईएएस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका डॉ. विपिन शर्मा, सीनियर रीजनल ऑफिसर, महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सुजीत धोलम, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट, वेस्ट मैनेजमेंट वर्टिकल, सीएसआईआर-नीरी डॉ. गणेश काले, प्रोफेसर आईआईटी बॉम्बे डॉ. अनुराग गर्ग, याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा तथा डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर एसडब्ल्यूएम बीएमसी किरण दिघावकर शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



