माला बेचते-बेचते फिल्म पर्दे पर आना सपने के सच होने जैसा : मोनालिसा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब जल्दी फिल्मों में नजर आएंगी। उन्होंने 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से करियर शुरू करने की योजना बनाई है। मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह हवाई जहाज...

माला बेचते-बेचते फिल्म पर्दे पर आना सपने के सच होने जैसा : मोनालिसा

महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा अब जल्दी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। शुक्रवार को वह शहर की मेहमान बनीं। उनके साथ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा, अभिनेता राज कुमार राव के भाई अमित राव और अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मोनालिसा और अमित राव द डायरी ऑफ मणिपुर से अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। मोनालिसा ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि माला बेचने वाली बंजारा समाज की एक लड़की को इतनी शोहरत मिली है। महाकुंभ तक मैं माला बेचकर गुजारा करती थी, आज हवाई जहाज में बैठने को मिल रहा है। जीवन में कभी नहीं सोचा था कि हवाई जहाज में सफर कर सकूंगी।

अब मानती हूं कि सपने सच होते हैं। मोनालिसा ने फिल्म के विषय में बताया कि यह एक ऐसी लव स्टोरी है जिसमें देशभक्ति भी है और समाज के लिए एक संदेश भी कि कुछ भी हो जाए हमारा देश सबसे पहले होना चाहिए। निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिन मेरे साथ काफी बुरा किया गया। साजिश कर मेरे ऊपर झूठा मामला बनाकर जेल भेजा गया। सनोज ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि बंजारा समाज से आने वाली एक गरीब फैमिली आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि जेल में ही रहकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट सोची। फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। अभिनेता अमित राव ने बताया कि उनकी यह पहली फिल्म है। अपने भाई राजकुमार राव से बहुत कुछ सीखते हैं। अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि यह फिल्म समाज को झकझोर देगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।