मोहनलालगंज के युवक की कुवैत में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कुवैत की कंपनी में एसी मैकनिक था प्रशासन और सरकार से शव की गुहार

मोहनलालगंज के युवक की कुवैत में मौत

कुवैत की कंपनी में एसी मैकनिक था प्रशासन और सरकार से शव की गुहारमोहनलालगंज। संवाददातारोजगार की तलाश में कुवैत गए भदेसुवा के इलत्याक अली (28) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अभी तक अधिकारिक रूप से मौत की कोई सूचना नहीं दी गई है। बल्कि मृतक के साथ रहने वाले गांव के साथियों ने अपने परिवार में सूचना दी है, जिसके बाद से परिजनों ने मृतक के साथियों से सम्पर्क किया लेकिन कोई सही से जानकारी नहीं दे रहा है। परिजन गुरुवार को स्थानीय प्रशासन व भारत सरकार से शव को वतन वापस लाने की गुहार लगाएगा।मोहनलालगंज

का युवक 2017 से कुवैत में रहकर एक कंपनी में एसी मकैनिक था। बीते 24 नवम्बर को उसकी शादी हुई थी। शादी में अपने घर आया था जहां से 20 जनवरी को काम पर वापस कुवैत चला गया था। युद्ध की दहशत को लेकर परिजन प्रतिदिन बात करते थे। पिता मुश्ताक अली ने बताया कि 13 अप्रैल को उनकी बहू आफरीन बानो दवा लेने उन्नाव गई थी। दोपहर लगभग तीन बजे उनके बेटे ने अपनी पत्नी को कॉल किया तो पत्नी ने दवा लेने आने की बात कह कर एक घंटे बाद घर पहुंच कर कॉल करने की बात कही। घर आकर जब वापस पति को कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।थोड़ी देर बाद पहुंची मौत की सूचनामुश्ताक अली ने बताया शाम छह बजे गांव के रहने वाले कुछ लोग जो कुवैत में उनके बेटे के साथ रहते हैं उनके परिवार के लोगों ने आकर बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। जिसके बाद बेटे के साथियों से सम्पर्क किया तो उन लोगों ने बताया कि नहाने बाथरूम में गया था काफी देर तक नहीं निकला तो वहां की पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी।साथी भी नहीं कर रहे बातपिता ने बताया कि उन्होने बेटे के साथियों से कहा कि वीडियो कॉल कर उनके बेटे का शव दिखा दो लेकिन उन लोगों ने नहीं सुना। वह लोग सिर्फ यह कह रहे की यहां से लिखकर भेज दो कि उसका अंतिम संस्कार यहीं कर दिया जाए। पिता ने मना किया तो उन लोगों ने कोई बात नहीं की। पिता ने बताया कि दूसरे देश में मौत होने पर वहां के दूतावास से सूचना दी जाती है लेकिन अभी तक उनके बेटे की कोई जानकारी नहीं दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।