Lucknow News: मोहनलालगंज के चेयरमैन के बेटे को शिक्षक ने पीटा, टूटा दांत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: रायबरेली रोड के बिरूरा गांव स्थित एक निजी विद्यालय में सोमवार को बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक शिक्षक ने कक्षा छह के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर

Lucknow News: मोहनलालगंज के चेयरमैन के बेटे को शिक्षक ने पीटा, टूटा दांत

Lucknow News: रायबरेली रोड के बिरूरा गांव स्थित एक निजी विद्यालय में सोमवार को बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक शिक्षक ने कक्षा छह के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे का दांत टूट गया। बच्चा नगर पालिका के चेयरमैन राजेश रावत का पुत्र है। स्कूल से घर पहुंचने पर बच्चे ने पिता को आपबीती बताई। राजेश ने बताया कि छुट्टी के बाद शिक्षक ने बेटे के चेहरे पर कई मुक्के मारे। एक दांत टूटने के साथ ही मुंह में अंदरूनी चोटें आई हैं। इलाज के बाद भी बच्चा गहरे सदमे है। चेयरमैन राजेश रावत ने पीजीआई थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।

पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: मोहनलालगंज के चेयरमैन के बेटे को शिक्षक ने पीटा, टूटा दांत