ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपा, बसपा व कांग्रेस घोटालों की सरकार - वीरेंद्र तिवारी

सपा, बसपा व कांग्रेस घोटालों की सरकार - वीरेंद्र तिवारी

सपा,बसपा व कांग्रेस की सरकारों में प्रदेश व देश में सिर्फ घोटाले हुए हैं। भाजपा को रोकने के लिए ये सब मिलकर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। ये बात राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के चैयरमैन...

सपा, बसपा व कांग्रेस घोटालों की सरकार - वीरेंद्र तिवारी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 22 Sep 2018 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा,बसपा व कांग्रेस की सरकारों में प्रदेश व देश में सिर्फ घोटाले हुए हैं। भाजपा को रोकने के लिए ये सब मिलकर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। ये बात राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के चैयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने मोहनलालगंज के डायमंड रिसार्ट में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओ को गिनाते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह को ठुकरा दिया था। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं व वोटरों ने उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आल्हा का आयोजन भी किया गया। आल्हा गायिका काजल ने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अशोक तिवारी, गोसाईगंज के चैयरमैन निखिल शुक्ला, अजीत जायसवाल, मोहित जायसवाल, बार एसोसिएशन के महामंत्री ललित मिश्रा, एडवोकेट देवेश सिंह, योगेंद्र तिवारी, मुकेश द्विवेदी एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें