ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिए संदेश, राम मंदिर पर कानून बनाने के लि‍ए केंद्र पर बढ़ाएं दबाव

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिए संदेश, राम मंदिर पर कानून बनाने के लि‍ए केंद्र पर बढ़ाएं दबाव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर थोड़ी देर तक रुके। इस दौरान उन्होंने कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किए जाने की विहिप की मांग पर...

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिए संदेश, राम मंदिर पर कानून बनाने के लि‍ए केंद्र पर बढ़ाएं दबाव
प्रमुख संवाददाता-राज्य मुख्यालय ,लखनऊ। Fri, 23 Nov 2018 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक मोहन भागवत शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर थोड़ी देर तक रुके। इस दौरान उन्होंने कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किए जाने की विहिप की मांग पर जनमानस को जागरूक करने पर जोर दिया।

संघ के कुछ चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बातचीत में उन्होंने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली विश्व हिन्दू परिषद की धर्मसभा की तैयारियों का जायजा भी लिया। संघ प्रमुख अमौसी एयरपोर्ट पर पटना से आए थे। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटे बाद थी। संघ के अवध प्रांत के कुछ पदाधिकारी पहले से एयरपोर्ट पर मौजूद थे। संघ प्रमुख उनके साथ एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में बैठे और अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में संघ के स्वयंसेवकों की सक्रियता के बारे में जानकारी ली। साथ ही संघ के अवध प्रांत के कार्यवृत्त की प्रगति की भी समीक्षा की। 

इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे पदाधिकारियों के अनुसार संघ प्रमुख ने कहा कि कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किए जाने की विहिप की मांग पर जनमानस को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि यह संघ का ‘स्टैंड’ है। जनमानस को जागरूक करके केंद्र सरकार को कानून बनाने के लिए बाध्य करना है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें