एकेटीयू में अब पांच दिन काम, कार पुलिंग सिस्टम और शुक्रवार को नो व्हीकल डे लागू

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-ईंधन बचाने के लिए एकेटीयू में लिए गए तीन बड़े निर्णय -एकेटीयू वीसी पेट्रोल गाड़ी

एकेटीयू में अब पांच दिन काम, कार पुलिंग सिस्टम और शुक्रवार को नो व्हीकल डे लागू

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील और प्रदेश की गाइडलाइन पर डा.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पेट्रोल और बिजली बचाने की दिशा में विश्वविद्यालय में पांच दिन वर्किंग सिस्टम लागू कर दिया गया है। साथ ही कार पुलिंग सिस्टम भी एकेटीयू में लागू हो गया है। वहीं एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने पेट्रोल कार को छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से चलना शुरू कर दिया है।

Voice of UP

ईंधन और बिजली बचाने के कदम

एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि ईंधन और बिजली बचाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय में छह दिन कार्य होता था, जिसे बदलकर अब पांच दिन कार्य कर दिया गया है। शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा। इससे एक दिन अधिक पेट्रोल और बिजली की बचत होगी। कुलपति ने बताया कि अभी ये बदलाव सिर्फ दो महीने के लिए किया गया है। इसके बाद स्थित को देखते हुए निर्णय लिए जाएंगे। पांच दिन कार्य के साथ ही विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नो व्हीकल डे रहेगा। वहीं कार पुलिंग सिस्टम भी विश्वविद्यालय में लागू कर दिया गया है। कुलपति ने बताया कि ईंधन की बजत को देखते हुए अभी ये तीन निर्णय लिए गए हैं। वर्तमान समय में विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा जारी है। परीक्षाएं सात जून को पूरी होगी। इसके बाद हालातों को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं, ऑनलाइन मीटिंग आदि पर निर्णय लिया जाएगा। कहा कि केन्द्र की अपील और राज्य की गाइडलाइन को लागू किया जाएगा। उन्होने कहा कि ईंधन बचाने के लिए पूर्व ही विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रश्न पत्र को ऑनलाइन भेजे जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एकेटीयू में कार्य प्रणाली में क्या बदलाव किया गया है?
एकेटीयू में कार्य प्रणाली को छह दिन से बदलकर पांच दिन कर दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।