भैंसोरा में शुरू हुआ आधुनिक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन,सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - भैंसोरा में शुरू हुआ आधुनिक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

भैंसोरा में शुरू हुआ आधुनिक कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन,सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

भैंसोरा क्षेत्र में अत्याधुनिक स्थायी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन गुरुवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किया। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केंद्र की क्षमता प्रतिदिन करीब 150 टन कूड़े के निस्तारण की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की।

Voice of UP

51 कूड़ा ट्रांसफर केंद्रों से और मजबूत होगी सफाई व्यवस्था

कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई न दें और नियमित रूप से कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि किला मोहम्मदी नाले का निर्माण जल्द शुरू होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, 4000 पौधों का रोपण

करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस परिसर में 150 वाहनों के लिए चार्जिंग व्यवस्था बनाई गई है, जिससे इलेक्ट्रिक चलित वाहनों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही परिसर में हरियाली विकसित करने के लिए लगभग 4000 पौधे लगाए जा रहे हैं। भैंसोरा स्थित इस केंद्र के शुरू होने से भरवारा, मल्हौर, खरगापुर और गोमती नगर विस्तार सहित आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। साथ ही कूड़ा जमा होने वाले संवेदनशील स्थलों को खत्म करने में भी मदद मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की लागत कितनी है?
इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की लागत लगभग 9 करोड़ रुपये है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।