नौ करोड़ की लागत लगा प्लांट, 150 टन कूड़ा निस्तारित होगा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-नगर विकास मंत्री ने प्लांट का शुभारंभ किया नौ करोड़ की लागत लगा 150 टन कूड़ा निस्तारितनौ करोड़ की लागत लगा 150 टन कूड़ा निस्तारितनौ करोड़ की लागत लगा

नौ करोड़ की लागत लगा प्लांट, 150 टन कूड़ा निस्तारित होगा

राजधानी को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा लगातार काम कर रहा है। गुरुवार को जोन-4 के भैंसोरा क्षेत्र में अत्याधुनिक एचसीटीएस (फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन प्लांट) का उद्घाटन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने किया। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह प्लांट प्रतिदिन लगभग 150 टन कूड़े के निस्तारण करेगा।

उद्घाटन समारोह

महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद ममता रावत, पार्षद संजय सिंह राठौर, मधुबाला त्रिपाठी, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, जोन 4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला एवं लोग मौजूद रहे।

सरकारी प्रयास

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जलभराव, नाली एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगाताी कार्य किए जा रहे हैं। फैजुल्लागंज क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। किला मोहम्मदी नाले का निर्माण कार्य भी जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई न दें। नियमित रूप से कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नगर निगम का लक्ष्य

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य लखनऊ को देश के सबसे स्वच्छ एवं हरित शहरों में शामिल करना है। भैंसोरा स्थित यह अत्याधुनिक एससीटीएस प्लांट शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं तेज बनाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रहा है।

निर्माण कार्य

नगर निगम शहर के 8 जोन में कुल 51 स्थलों पर वीसीटीएस एवं एससीटीएस निर्माण के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 24 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि 15 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है एवं शेष 12 स्थलों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भैंसोरा स्थित इस प्लांट के शुरू होने से भरवारा वार्ड, मल्हौर वार्ड, खरगापुर वार्ड एवं गोमती नगर विस्तार सहित आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। आसपास के जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) को समाप्त करने में भी सहायता मिलेगी।

अत्याधुनिक सुविधाएँ

लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस अत्याधुनिक परिसर में 150 वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त परिसर में हरियाली एवं ग्रीन बेल्ट के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है तथा अब तक लगभग 4000 पौधों का रोपण किया जा चुका है।

सामान्य प्रश्न

एचसीटीएस प्लांट का उद्घाटन कब किया गया?
एचसीटीएस प्लांट का उद्घाटन गुरुवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।