Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsModern Equipment for Kalyan Singh Cancer Institute 129 06 Crore Approved
कैंसर संस्थान में 129 करोड़ से खरीदे जाएंगे अत्याधुनिक उपकरण

कैंसर संस्थान में 129 करोड़ से खरीदे जाएंगे अत्याधुनिक उपकरण

संक्षेप: Lucknow News - -डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उपकरण खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान

Sat, 4 Oct 2025 07:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राजधानी के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे कैंसर मरीज को आधुनिक इलाज मिल सकेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संस्थान में उपकरणों की खरीद के लिए 129.06 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। डिप्टी सीएम ने बताया कि कैंसर संस्थान में प्रदेश भर से रोगी इलाज की खातिर आ रहे हैं। रोगियों को बेहतर इलाज मुहैया कराना सरकार का दायित्व है। उन्होंने बताया कि 129.06 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। डिप्टी सीएम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए सरकार ने 11.46 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल व संस्थानों में रोगियों को आधुनिक तकनीक से इलाज मुहैया कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उपकरण व नई तकनीक से संस्थानों को जोड़ा जा रहा है।