ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमोबाइल बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत

मोबाइल बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत

जागरूकता कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ ने साझा की जानकारी लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता मोबाइल...

मोबाइल बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 13 Aug 2022 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जागरूकता कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ ने साझा की जानकारी

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

मोबाइल बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा है। मानसिक व शारीरिक रूप से बीमार बना रहा है। बच्चे समाज से भी कट रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। इस पर अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। यह जानकारी बलरामपुर अस्पताल के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष शुक्ला ने दी।

वह शनिवार को अलीगंज के एक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि पहले संयुक्त परिवार में बच्चों का पालन पोषण बेहतर तरीके से होता था। बच्चे दादा-दादी व अन्य लोगों के साथ रहते थे। लोग बच्चों को समय देते थे। बच्चों की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में सभी को पता होता था। बच्चों का समाजीकरण परिवार में ही होता था। परिवार में ही बताया जाता था कि क्या सही है क्या गलत। बच्चे यदि असफल हो जाते थे तो बड़े बुजुर्ग परिवार के सदस्य आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। एकल परिवार में इसकी कमी है। जिससे बच्चे एकाकी हो जाते हैं। वे अकेले में रहने लगते हैं। उनका मानसिक विकास भी संकुचित हो जाता है। कोरोना महामारी ने जीवन को बहुत प्रभावित किया है। बच्चों का लंबे समय तक घर पर ही रहना, पढ़ाई का बोझ, लैपटॉप व ऑनलाइन पढ़ाई ने उन्हें समाज से दूर कर दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें