ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में गश खाकर गिर पड़े विधायक, पढ़ें ब्योरा

सुरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में गश खाकर गिर पड़े विधायक, पढ़ें ब्योरा

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र सिंह के घर पर हजारों लोगों का जमावड़ा लग गया। सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा का हर कोई गवाह बनना चाहता था। अंत्येष्टि के दौरान...

सुरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में गश खाकर गिर पड़े विधायक, पढ़ें ब्योरा
हिन्दुस्तान टीम,अमेठी।Sun, 26 May 2019 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र सिंह के घर पर हजारों लोगों का जमावड़ा लग गया। सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा का हर कोई गवाह बनना चाहता था। अंत्येष्टि के दौरान ही विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह की शुगर लो हो जाने के चलते गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से उपचारित किया गया। 

बदमाशों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या के बाद उनके पैतृक गांव अमरबोझा में लोगों का जमावड़ा लग गया। लगभग तीन बजे सांसद स्मृति ईरानी भी सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने उनकी पत्नी दोनों बेटियों का पुत्र अभय प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें दिलासा दी।  सुरेंद्र सिंह की अंत्येष्टि में राज्यमंत्री सुरेश पासी, मोहसिन रजा, विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक राकेश सिंह, दल बहादुर कोरी, अनंत विक्रम सिंह, गजाधर सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, तेजभान सिंह, जंग बहादुर सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

आईजी समेत प्रशासनिक अधिकारियों का रहा जमावड़ा : मौके पर आईजी जोन संजीव गुप्ता के साथ ही प्रभारी डीएम प्रभुनाथ, एसपी राजेश, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, तीन सर्किल के सीओ, तीन एसडीएम, कई थानों के एसओ, पीएसी  व सीआईएसएफ के जवान लगाए गए थे। बड़ी संख्या में महिला पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। 

 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें