विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक
Lucknow News - विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने चार वार्डों के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने, पेयजल और सीवर व्यवस्था की फरियाद की। विधायक ने लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र...

फैजुल्लागंज के चार वार्डों के कई लंबित प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। वे करीब दो लाख की आबादी को पेयजल मुहैया कराने, सीवर की समुचित व्यवस्था की फरियाद लेकर सीएम तक पहुंचे थे। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम का आभार जताया। डालीगंज में आईटीआई का भूमिपूजन करने की तिथि नियत करने, क्षेत्र की अनेक गलियों की सूची देकर सड़क निर्माण करवाने का अनुरोध किया। क्षेत्रीय विकास की अन्य योजनाओं की प्रगति और प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




