ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमिशन शक्ति: आधी आबादी को दिला रहीं हक

मिशन शक्ति: आधी आबादी को दिला रहीं हक

मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीरीपट्टी, डीह की प्रधानाध्यापिका गुंजन वर्मा ने नारी सशक्तिकरण की मुहिम चला रखी है। इसके तहत वह माँ समूह, माताओ और मीना मंच...

मिशन शक्ति: आधी आबादी को दिला रहीं हक
हिन्दुस्तान संवाद,रायबरेली।Tue, 10 Nov 2020 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीरीपट्टी, डीह की प्रधानाध्यापिका गुंजन वर्मा ने नारी सशक्तिकरण की मुहिम चला रखी है। इसके तहत वह माँ समूह, माताओ और मीना मंच से जुड़ी बालिकाओं को निरंतर घरेलू हिंसा, नारी सुरक्षा, के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बालिकाओ के माध्यम से अपने गांव और आस पड़ोस में सभी महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम चला रखी है।
वहीं सतांव ब्लाक के हाजीपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा सिंह गांव के विकास के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत है। विधवा पेंशन से लेकर अन्य योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी कराई, साथ ही समूह बनाकर उन्हें नए रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया। गरीब बेसहारा व निराश्रित महिलाओं की तकदीर बदलने का भी काम किया है। उनका प्रयास है कि महिलाओं का हक उन तक पहुंचाया जाए। अब वे सतांव के अन्य प्रधानों के लिए एक आदर्श हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें