राज्यकर्मियों को मिशन कर्मयोगी में दो दिनों में पूरा करना होगा कोर्स
Lucknow News - - इस दौरान होने वाली बैठकों पर लगाई गई रोक लखनऊ, विशेष संवाददाता

राज्य सरकार ने 8 अप्रैल तक मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया है। कर्मियों को 7 और 8 अप्रैल को शाम 4 से 6 बजे तक अनिवार्य रूप से आईजीओटी पोर्टल पर कोर्स को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। इस दौरान होने वाली बैठकों को स्थगित रखा जाएगा।मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि 23 मार्च को जारी शासनादेश में मिशन कर्मयोगी सप्ताह की अवधि 2 से 8 अप्रैल तय की गई थी। इस सप्ताह के दौरान सभी कार्मिकों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध एआई से संबंधित कम से कम तीन कोर्स को पूरा कर एआई दक्ष बैज प्राप्त करना है।इसे
प्रोत्साहित करने और आईजीओटी मार्केटप्लेस पर उपलब्ध उन्नत स्तर के कम से कम एक कोर्स को पूरा कर कर्मयोगी उत्कर्ष बैज प्राप्त करना होगा। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष समेत मुख्यालय में तैनात सभी कार्मिक (नियमित, आउटसोर्सिंग) आदि और मंडलायुक्त व डीएम समेत फील्ड में तैनात सभी कार्मिक (आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों को छोड़कर) 7 व 8 अप्रैल को इसे अनिवार्य रूप से पूरा करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


