Lucknow News: शव देख पिता ने बेटे की शिनाख्त की, हत्या की आशंका
Lucknow News: शव देख पिता ने बेटे की शिनाख्त की, हत्या की आशंका----- मस्तराम - दुबग्गा के कटौली गांव में मंगलवार को मिला था

Lucknow News: दुबग्गा के कटौली गांव के खेल मैदान के पास मंगलवार को मिला शव लापता मजदूर मस्तराम (26) का था। वह रविवार दोपहर को घर से दवा लेने की बात कहकर निकला था। पिता ने शव की शिनाख्त दोबारा पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर की। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कटौली गांव निवासी गुरुचरण के मुताबिक बेटा मस्तराम रविवार दोपहर दवा लेने निकला था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने दुबग्गा थाने में मंगलवार को उसकी गुमशुदगी लिखाई थी।
मंगलवार शाम को ही गांव के खेल के मैदान के पास ही मस्तराम का शव मिला था, लेकिन चेहरे पर घाव के निशान, कीड़े पड़ जाने से पिता गुरुचरण बेटे की शिनाख्त नहीं कर सके थे। शुक्रवार को गुरुचरण फिर से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने शव के दाएं हाथ पर गुदे एमए, दाएं पैर में पुरानी चोट के निशान से शिनाख्त की। गुरुचरण ने बताया कि मंगलवार को चेहरे पर चोट के निशान, आंखें फूटी होने, कीड़े पड़े होने और शरीर फूल जाने की वजह से वह बेटे के शव को नहीं पहचान पाए थे। पिता ने बनियाखेड़ा गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मस्तराम का पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले माह पत्नी से अलगाव हो चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


