तमंचा दिखाकर किया गैंगरेप,जान से मारने की धमकी दी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज की एफआईआर - आरोपी को

तमंचा दिखाकर किया गैंगरेप,जान से मारने की धमकी दी

लखनऊ, संवाददाता। महिगवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को दो युवक तमंचा दिखाकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि एक गांव की नाबालिग किशोरी की मां का आरोप है कि मंगलवार की रात उसकी बेटी घर से बाहर गई थी। तभी गांव के ही दो युवक बृजेश व लवकुश रास्ते में मिल गए।

आरोप है कि एक ने बेटी को तमंचा लगा दिया और दूसरे ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के बाहर सड़क पर छोड़कर भाग निकले। किसी तरह उसकी बेटी घर पहुंची व परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां का यह भी आरोप है की बेटी के शोर मचाने पर आरोपियों ने असलहा दिखाकर उसे धमकाया भी और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ महिगवां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। महिंगवा इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।