लखनऊ में नाबालिग का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण, धर्म परिवर्तन के प्रयास,मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।

लखनऊ में नाबालिग का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण, धर्म परिवर्तन के प्रयास,मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन न केवल आरोपियों के खिलाफ बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठा रहे हैं। विशाल खंड निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी खुशी को 5 मई की रात करीब 8 बजे घर के निकट स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। पिता के अनुसार इसी दौरान उजरियांव निवासी सारुख वारदात,अम्मार रईस,दारुल वालेमा वरसिया के काजी समेत कई अन्य लोगों ने मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया।पीड़िता

के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पिता के मुताबिक जब उन्होंने फोन पर बेटी से बात की तो वह रो रही थी और उसने कांपती आवाज में सारी आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।परिवार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष ने उनसे 20 लाख रुपये लेकर उजरियांव आने की बात कही। परिजनों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से अपहरण के साथ-साथ जबरन वसूली का भी मामला है, जो इस पूरे साजिश की को उजागर करता है।घटना के बाद से पीड़ित परिवार गोमती नगर थाने के लगातार चक्कर लगा रहा है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी मूल तहरीर में बदलाव करवाया और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की इस कथित लापरवाही से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं तथा पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।पीड़ित पिता राजकुमार विश्वकर्मा ने गहरी आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे। गोमती नगर पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।