ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ28 से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों में रात में रुकेंगे मंत्री

28 से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों में रात में रुकेंगे मंत्री

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे 28 अगस्त से पहले सभी बाढ़ प्रभावित 25 जिलों में रात में रुकेंगे और राहत की स्थिति की...

28 से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों में रात में रुकेंगे मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 22 Aug 2017 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे 28 अगस्त से पहले सभी बाढ़ प्रभावित 25 जिलों में रात में रुकेंगे और राहत की स्थिति की मानीटरिंग करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मानीटरिंग कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि आम लोगों को बाढ़ के प्रकोप से कैसे बचाया जाए। इन जिलों के दौरे पर प्रभारी मंत्रियों के साथ अन्य मंत्री भी रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को भी निर्देश दिए कि वे दोबारा यह सुनिश्चित कर लें कि बाढ़ के बाद बीमारियां न फैलने पाएं। सिंचाई मंत्री को निर्देश दिए कि स्वच्छ और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें