ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबेसिक शिक्षा की प्रतिभाओं का गोंडा में मंत्री ने किया सम्मान

बेसिक शिक्षा की प्रतिभाओं का गोंडा में मंत्री ने किया सम्मान

बेसिक शिक्षा विभाग के तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन रविवार को हुआ। एक समारोह में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर...

दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
1/ 2दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री रमापति शास्त्री और अन्य। 
2/ 2कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री रमापति शास्त्री और अन्य। 
हिन्दुस्तान संवाद,गोंडाSun, 10 Dec 2017 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बेसिक शिक्षा विभाग के तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन रविवार को हुआ। एक समारोह में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के बच्चों को प्रदेश सरकार सभी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। 
उन्होंने बताया कि बच्चों को जल्द ही स्वेटर, जूता और मोजा भी मिलेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है। यही नहीं बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को भी हर स्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतिभागियों व ब्लाकों की टीमों को बधाई दी। 
दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, खो-खो व कबड्डी खेलों की प्रतिभाएं सम्मानित हुईं। मंत्री ने गोंडा के स्कूल में योग का प्रशिक्षण दिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने गढवलिया, इमरती विशेन, गोकुला को भी सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए आनलाइन व्यवस्था बनाई है। सभी वर्गों के मेधावी बच्चे लाभ पाएंगे। इसके अलावा शैक्षणिक विकास की योजना पर चर्चा की। विधायक प्रेम नारायण पांडे ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बीएसए संतोष देव पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। भाजपा के जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, हियुवा के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडे ने भी आयोजन की सराहना की।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें