केंद्रीय राज्य मंत्री ने एनबीएफजीआर में प्रगति की समीक्षा की

Feb 25, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने तेलीबाग में एनबीएफजीआर का दौरा किया और मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने मछली किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए अनुसंधान और नवाचार की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने झारखंड की महिला प्रशिक्षुओं के साथ भी ऑनलाइन बातचीत की।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एनबीएफजीआर में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार शाम को तेलीबाग स्थित नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीएफजीआर) का दौरा कर प्रगति की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मछली किसानों और संबंधित समुदायों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देने के लिए निरंतर अनुसंधान और नवाचार आवश्यक हैं। इस अवसर पर प्रो. बघेल ने कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस, गुमला में चल रही झारखंड की महिला प्रशिक्षुओं के साथ ऑनलाइन बातचीत भी की।

बैठक में एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती ने संस्थान की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप पर एक प्रस्तुति दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।