पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्वक ढंग से हो गेहू खरीद, कृषकों को त्वरित भुगतान करें - मनोज पांडे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने कहा है

पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्वक ढंग से हो गेहू खरीद, कृषकों को त्वरित भुगतान करें - मनोज पांडे

खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने कहा है कि गेंहू क्रय केंद्रों को बेहतर और पारदर्शी ढंग से चलाएं। क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उनसे अच्छे तरीके से व्यवहार किया जाए। बस्ती मंडल के आरएमओ कार्यालय में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की तस्वीर न होने पर अधिकारी को फटकार लगाते हुए तुरंत इसे लगाने के निर्देश दिए।

क्रय केंद्रों की स्थिति

उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर उपकरणों व इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरो व स्टोरेज की उपलब्धता 48 घंटे में कराएं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक में गेहूं खरीद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन वितरण व्यवस्था तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय व पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

Voice of UP

फील्ड में निरीक्षण

उन्होंने कहा कि फील्ड के अफसरों से कहा कि ऑफिस में बैठकर टाइम पास ना करें, फील्ड में उतरकर कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण करें। कोटे की दुकानों पर घटतौली रोकें। कहीं किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी यह भी सुनिश्चित करते रहे की गैस एजेंसियों द्वारा गैस सिलेंडरो की आपूर्ति डोर-टू-डोर शतप्रतिशत कराते रहें।

सामान्य प्रश्न

मनोज पांडेय ने गेंहू क्रय केंद्रों को कैसे चलाने की सलाह दी?
मनोज पांडेय ने गेंहू क्रय केंद्रों को बेहतर और पारदर्शी ढंग से चलाने की सलाह दी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।