खनन में लगे डंपर ने खड़ी बाइक को रौंदा, हंगामा

Feb 12, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - परसपुर ठठ्ठा गांव में खनन के डंपर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर हंगामा किया और नई बाइक की मांग की। घटना के बाद खनन से जुड़े लोग आए और बाइक ले गए। इस घटना ने सोशल मीडिया पर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

खनन में लगे डंपर ने खड़ी बाइक को रौंदा, हंगामा

सोशल मीडिया पर मामला वायरल, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल ग्रामीणों का आरोप खनन करने वालों ने गांव के रास्ते भी चौपट कर दिया निगोहां, संवाददाता। परसपुर ठठ्ठा गांव में खनन में लगे डंपर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देकर गुस्साएं ग्रामीण डंपर को रोक कर चालक को पकड़ कर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने चालक से दूसरी बाइक दिलाने की बात की। चालक के आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। परसपुर ठठ्ठा गांव में जागेश्वर रावत के घर मोहनलालगंज नगर से रिश्तेदार आए थे। वह बाइक को सड़क किनारे खड़ाकर खेत देखने चले गए।

इसी दौरान मिट्टी लादकर वहां से निकल रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोर की थी बाइक डंपर में फंसकर पूरी तरह टूट गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद भाग रहे डंपर को ग्रामीणों ने रोका। आरोप है कि घटना के बाद खनन से जुड़े लोग आ गए। वह लोग क्षतिग्रस्त बाइक को अपने साथ ले गए। जिससे बाइक सवार कोई कार्रवाई न करें। बदले में वह उन्हें दूसरी बाइक देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार तक बाइक नहीं मिली। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में कई दिनों से लगातार खनन कार्य चल रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव के रास्ते जर्जर हो चुके हैं। विरोध करने पर खनन से जुड़े लोग परमिशन होने की बात कहकर दबाव बनाते हैं और पुलिस बुलाने की धमकी देते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMining Incident in Paraspur Thatha Village Villagers Demand Accountability from Authorities
;;
;