Lucknow News: पीजीआई में स्वाइन फ्लू और कोरोना के 16 मरीज मिले
Lucknow News: स्वाइन फ्लू और कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पीजीआई में पिछले 15 दिनों में 16 मामले पाए गए हैं। मरीजों में अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Lucknow News: मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण दिखे, डॉक्टरों ने कहा-घबराएं न सावधानी बरतें -संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच हुई पुष्टि
मामलों की संख्या
-संस्थान प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय को भेजी रिपोर्ट
लखनऊ, कार्यालय संवाददाता
मौसमी फ्लू के चलते स्वाइन फ्लू और कोरोना लोगों को चपेट में लेने लगा है। पीजीआई में बीते 15 दिनों में जांच में स्वाइन फ्लू और कोरोना के 16 रोगी मिले हैं। इनमें हल्के लक्षण वाले स्वाइन फ्लू के आठ और कोरोना के आठ रोगी शामिल हैं। संस्थान ने इन रोगियों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि सभी मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। इनमें अधिकांश मरीज इलाज से स्वस्थ्य हो चुके हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। फीवर,सर्दी, जुकाम व खांसी के रोगी सावधानी और सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ़्लू को लेकर अलर्ट के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
डॉक्टर्स की सलाह
पीजीआई के माइक्रोबायलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूंगमेई एसके मारक का कहना है कि यह मौसम इंफ्लुएंजा का चल रहा है. ऐसे में जांच में मरीजों में एच1एन1 स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण मिल रहा है। दोनों के आठ-आठ रोग मिल चुके हैं। इनमें आधे से ज्यादा भर्ती रोगियों में ऑपरेशन से पहले जांच में कोरोना और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अन्य की लक्षण के आधार ओपीडी में नमूने लेकर जांच में जांच पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। सभी रोगियों में हल्के लक्षण हैं। मौजूदा समय में कोई रोगी भर्ती नहीं है। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
सावधानियाँ
मास्क लगाएं
पीजीआई प्रशासन की अपील है कि लोग संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनें। हाथों को स्वच्छ रखें। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। यदि कोई लक्षण आये तो खुद को आइसोलेट कर सावधानियों का पालन करें। डॉक्टर से संपर्क कर जरूरी परामर्श और इलाज कराएं। खुद से कोई भी दवा लेने से बचें। पीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेन्द्र गुप्ता ने स्वाइन फ्लू के रोगियों के मिलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि एक करोनो का मरीज भर्ती था। उपचार से ठीक होने पर छुट्टी कर दी गई है।


