ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ सद्भावना यात्रा निकाली गई, दिया गया एकता का संदेश 

सद्भावना यात्रा निकाली गई, दिया गया एकता का संदेश 

बेलसर मार्ग पर गोड़वा घाट के बरइनपुरवा  गांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू के सेवा केंद्र जाटन पुरवा के नेतृत्व में सद्भावना यात्रा निकाली गई।  तिवारी बाजार...

 सद्भावना यात्रा निकाली गई, दिया गया एकता का संदेश 
हिन्दुस्तान संवाद ,गोण्डा। Thu, 07 Mar 2019 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बेलसर मार्ग पर गोड़वा घाट के बरइनपुरवा  गांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू के सेवा केंद्र जाटन पुरवा के नेतृत्व में सद्भावना यात्रा निकाली गई। 
तिवारी बाजार से कॉलोनी ठड़की पट्टी पहुंचकर शिव बाबा का झंडारोहण किया गया। प्रधान थड़कीपट्टी दिनेश चंद्र त्रिपाठी भी इस दौरान मौजूद रहे। आपसी सद्भाव और प्रेम पूर्वक जीवन जीने की विधि पर प्रकाश डाला गया। यात्रा का उद्घाटन ग्राम प्रधान रीता मौर्य शंकर शरण मौर्य द्वारा  शिव ध्वज लहरा कर किया गया। ब्रम्हाकुमारी शीतल बहन और वरिष्ठ भ्राता ब्रह्माकुमार संत दयाल भाई  ने प्रधान गोड़वा को ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साहित्य भेंट किए। डॉ संत बहादुर सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, ननकू शुक्ला, गणेश भाई, अधिवक्ता अनिल कुमार द्विवेदी, गंगा राम पाल, क्रिस्टल बहन ,साधना बहन, प्रिया बहन ,सुषमा बहन, मीना सिंह, दशरथ लाल यादव, अमन भाई, बाबूराम, जगराम ,सीताराम, प्रह्लाद परशुराम रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें