Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMerut Doctor s House Robbed and Set on Fire Police Launch Investigation
चोरी के बाद डॉक्टर के घर में लगाई थी आग, बदमाशों पर मुकदमा दर्ज

चोरी के बाद डॉक्टर के घर में लगाई थी आग, बदमाशों पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Lucknow News - मेरठ के शुभराती पुरम में रहने वाले डॉ. शैलेंद्र सिंह के आशियाना स्थित घर में चोरी के बाद आग लगाई गई। बदमाशों ने दो लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये के जेवर चुराए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरों की जांच शुरू की है। डॉ. की मां भी घर में रहती थीं।

Nov 28, 2025 08:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मेरठ के शुभराती पुरम में रहने वाले डॉ. शैलेंद्र सिंह के आशियाना स्थित मकान में चोरी के बाद आग लगाने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की सुरागरसी के लिए के आस पास और मुख्य मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की तफ्तीश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आशियाना थाने के इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक डॉ. शैलेंद्र का यहां सेक्टर एम में मकान है। यहां उनकी मां रहती हैं। डॉ. मेरठ के शुभराती पुरम में रहते हैं। एक महीने पहले मां भी उनके पास चली गई थी। इस बीच 25 नवंबर को मकान में बदमाशों ने धावा बोला। डॉ. के मुताबिक बदमाशों ने अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी और करीब 30 लाख के जेवर पार कर लिए थे।

इस वारदात के बाद बदमाशों ने घर में आग लगा दी थी। मोहल्ले वालों ने आग लगने पर फोन कर सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम सीसी कैमरों की पड़ताल कर रही है।