ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊतपने लगा यूपी, झांसी, आगरा व प्रयागराज में पारा पहुंचा 46 डिग्री पर

तपने लगा यूपी, झांसी, आगरा व प्रयागराज में पारा पहुंचा 46 डिग्री पर

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय। देश के अन्य राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी अब तेज धूप और तपन के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की...

तपने लगा यूपी, झांसी, आगरा व प्रयागराज में पारा पहुंचा 46 डिग्री पर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 24 May 2020 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालयदेश के अन्य राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी अब तेज धूप और तपन के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। पूर्वी यूपी में लू चलने के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दिन के तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी होगी। पारा 47 डिग्री के पार भी जा सकता है। रविवार को राज्य के सभी अंचलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस झांसी, आगरा व प्रयागराज में दर्ज किया गया। लखनऊ और आसपास के इलाकों में रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। रविवार को पूरा दिन तेज धूप, तपन और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कानपुर नगर, बांदा, उरई, व अलीगढ़ में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी व चुर्क में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें