अनूप जलोटा व सुरभि रंजन को नौशाद सम्मान
Lucknow News - छावनी के खेल परिसर में अनूप जलोटा, समीर-दीपाली, शीर्षा, समरजीत के गीतों पर झूम उठे

छावनी के खेल परिसर में रविवार शाम गीत-संगीत व सम्मान से सजी शाम वीर सैनिकों के लिए यादगार बन गई। सेना के जवानों के बीच आयोजित अवध मेले में पद्मश्री अनूप जलोटा और गायिका सुरभि रंजन को नौशाद सम्मान दिया गया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर झूम उठा। यहां शान-ए-अवध सम्मान से नवाजे गए बॉलीवुड गायकों की जोड़ी समीर-दीपाली, सूफी गायक समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित और बिसरूप बनर्जी के साथ लखनऊ की युवा गायिका दीपांशी यादव व ड्रमर तन्मय मुखर्जी ने अपने गीतों से शानदार महफिल सजायी। मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेना गुप्ता और मेजर मनीष कुकरेती ने कलाकारों को सम्मानित किया।
हुनर क्रिएशन एंड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से पर्यटन विभाग और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा।ऐसी लागी लगन ...सुन कृष्ण भक्ति में डूबे जवानसंगीत से सजी संध्या का आगाज करते हुए भजन गायक अनूप जलोटा ने देश को सुरक्षित रखने के लिए सभी सैनिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने मशहूर भजन ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन.... से कार्यक्रम की शुरुआत की और जवनों को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया। आगे उन्होंने अच्युतं केशवं...., मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे.... जैसी चंद पंक्तियां गाते हुए बाबी फिल्म का गीत मैं शायर तो नहीं.... सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर जीना यहां मरना यहां... गाया।समीर-दीपाली व दीपांशी ने झूमने पर किया मजबूरइसके बाद गायक जोड़ी समीर-दीपाली ने जाने जां ढूंढता फिर रहा.... गाने से शुरुआत करते हुए जीवन के हर मोड़ पे.... गीत और फिर स्क्रीन पर शम्मी कपूर का गाये आजा-आजा मैं हूं प्यार तेरा.... गाने से जवानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में दम मारो दम..., सारा जमाना हसीनों का दीवाना...., लैला ओ लैला ..... आ देखें जरा किसमें कितना है दम.... जैसे गीतों से हलचल मचा दी।संयोजक जफर नबी व विवेक शुक्ल के संचालन में इसके बाद दीपांशी यादव ने पहला गीत- इंतिहा हो गयी इंतजार की.... गाया। फिर झूम-झूम बाबा... पेशकर जवानों को थिरकने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर खेल परिसर के मैदान में बच्चों के लिए झूले और खाने पीने के स्टाल भी लगाये गये थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


