ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआगरा और चित्रकूट के कई नेता कांग्रेस में शामिल

आगरा और चित्रकूट के कई नेता कांग्रेस में शामिल

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालयआगरा और चित्रकूट के कई नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से बल मिलेगा।...

आगरा और चित्रकूट के कई नेता कांग्रेस में शामिल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 26 Oct 2017 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय

आगरा और चित्रकूट के कई नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से बल मिलेगा। वैश्य समाज का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

आगरा के व्यवसायी व अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई व्यापारी संगठनों से जुड़े विनय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला व एमएलसी दीपक सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई।

चित्रकूट के कई वर्तमान सभासदों व पूर्व सभासदों ने बसपा व भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सभासद सुशील नेता, जुबेदा व चुनवादी पटेल ने बसपा और भाजपा समर्थित सभासद पं लल्लूराम व पं दिनेश धतुरहा कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व सभासद कमलेश कुमार बैरिया व शकुन्तला श्रीवास्तव, पासी समाज के अध्यक्ष गया बौरिया व नारायण बौरिया, सुनील श्रीवास्तव और सावित्री श्रीवास्तव ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व अभिनेत्री नगमा, अनुसुइया शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी प्रशासन अभिमन्यु सिंह, मुरारी लाल गोयल, समीर चतुर्वेदी, डा. प्रमोद पाण्डेय आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें