झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी
-चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए लिया जाएगा ब्लाक -लखनऊ-शहजहांपुर और लखनऊ-बालामऊ आलमनगर से

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर मेगा ब्लाक लिया जाना है। 15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी चारबाग स्टेशन पर नहीं आएगी। यह कानपुर सेंट्रल पर यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से झांसी के लिए चलेगी। इसके अलावा 12 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुल 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलें गए हैं।रेलवे के अनुसार लखनऊ-शहजहांपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी और लखनऊ-बालामऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी को उक्त अवधि में आलमनगर स्टेशन से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें आलमनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। चारबाग स्टेशन पर नहीं आएंगी।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट, ओखा एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर, अयोध्या कैंट-दिल्ली, पुने-गोरखपुर, बरेली-प्रयागराज सहित कई अन्य ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार मेगा ब्लाक के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर कॉन्कोर्स निर्माण के नींव खुदाई, नींव बनाने सहित अन्य कई कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में 35 से 40 दिन का समय लगेगा। जिसके कारण ही मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। विदित हो कि चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


