Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMedical Negligence Leads to Amputation Threat Woman Saved After Surgery in KGMU
महिला के टूटे पैर की पट्टी करता रहा डॉक्टर, लापरवाही के चलते पैर कटने की नौबत आई

महिला के टूटे पैर की पट्टी करता रहा डॉक्टर, लापरवाही के चलते पैर कटने की नौबत आई

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में दुबग्गा स्थित निजी क्लीनिक में डॉक्टर की लापरवाही के कारण सड़क हादसे में घायल महिला का पैर कटने की नौबत आई। डॉक्टर ने सिर्फ मरहम-पट्टी की, एक्सरे नहीं कराया, जिससे हड्डी में संक्रमण फैल गया। महिला को केजीएमयू ले जाया गया, जहां ऑपरेशन कर उसका पैर बचाया गया। परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है।

Jan 19, 2026 12:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

दुबग्गा स्थित एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर की लापरवाही से सड़क हादसे में घायल महिला के पैर कटने की नौबत आ गई। आरोप है कि क्लीनिक का डॉक्टर पैर टूटने के बाद भी सिर्फ मरहम पट्टी कर इलाज करता रहा। एक्सरे तक नहीं कराया। इससे हड्डी में संक्रमण फैला और पस बन गया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन महिला को केजीएमयू लेकर गए। केजीएमयू डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला का पैर बचाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुबग्गा के फरीदीपुर निवासी भगवाई देई (50) कुछ दिन पहले सड़क हादसे में जख्मी हो गई थीं। परिवारीजन उन्हें नजदीकी निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। बेटे सूरज का आरोप है कि क्लीनिक में डॉक्टर लगातार मरहम-पट्टी करता रहा, लेकिन एक्सरे नहीं कराया, जबकि पैर टूट हुआ था।

समय रहते जांच न होने से हड्डी में संक्रमण फैल गया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग ले गए। वहां जांच में पैर टूटने और उसमें पस पड़ने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर परिवारीजन राजी हुए। ऑपरेशन के बाद महिला का पैर कटने से बच गया। बेटे सूरज ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर निजी क्लीनिक संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जांच सीएमओ को सौंपी गई है। नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने बताया कि क्लीनिक संचालक का बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।