Lucknow News: अस्पताल में महिला की मौत, इलाज का ब्योरा मांगने पर तीमारदारों पर हमला
Lucknow News: -सुशांत गोल्फ़ सिटी इलाके के पुष्पाजंलि हॉस्पिटल की घटना -अस्पताल के डॉक्टर और एक

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता।
पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीमारदारों ने इलाज का ब्योरा मांगा तो डॉक्टर और कर्मचारी पर हमला और कैची मारने का आरोप लगाया है। महिला के बेटे की तहरीर पर एक डॉक्टर व कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की पृष्ठभूमि
बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र स्थित खैरा बीरू गांव निवासी चमेली गौतम को पथरी के इलाज के लिए एक सप्ताह पहले पुष्पांजलि हॉस्पिटल अर्जुनगंज में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि गॉलस्टोन ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई।
मारपीट का आरोप
मृतका के बेटे अमरीश गौतम की ओर से इलाज संबंधी दस्तावेज और समरी लेने अस्पताल पहुंचे अर्जुनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के डॉ. हरेन्द्र यादव और डॉ. विवेक गुप्ता ने उनके साथ मारपीट की तथा कैंची से हमला कर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डॉक्टरों का बयान
डॉ. हरेन्द्र यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मरीज की मौत सेप्टीसीमिया (संक्रमण) के कारण हुई है। उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


