23 अक्तूबर तक चयनित हज यात्रियों को देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट
Lucknow News - लखनऊ में हज यात्रा 2025 के लिए चयनित यात्रियों को 23 अक्तूबर तक मेडिकल सर्टिफिकेट राज्य हज समिति में जमा कराना होगा। 649 यात्री हज पर रवाना होंगे। मेडिकल सर्टिफिकेट सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल...

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हज यात्रा 2025 के लिए चयनित यात्रियों को 23 अक्तूबर तक मेडिकल सर्टिफिकेट राज्य हज समिति में जमा कराना होगा। लखनऊ से 649 यात्री मुकद्दस हज यात्रा पर रवाना होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि मेडिकल सर्टिफिकेट सिविल अस्तपाल, बलरामपुर अस्पताल में बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सीएमओ को राज्य हज समिति की ओर से पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई यात्री मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने में असमर्थ रहता है तो उसे हज हाऊस में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा मिलेगी। सोन कुमार ने बताया कि सिर्फ एलोपैथिक चिकित्सक द्वारा निर्गत मेडिकल सर्टिफिकेट मान्य होगा। साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारुप भी राज्य हज समिति ने जारी कर दिया है। निर्धारित प्रारूप में ही मेडिकल सर्टिफिकेट मान्य होगा।
-राज्य हज समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के नव स्थापित कार्यालय का उद्घाटन राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मोहसिन रजो ने शनिवार को किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी एवं कमेटी के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


