नामित पार्षदों ने महापौर के साथ शहर के विकास पर चर्चा की

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - सरकार द्वारा नामित पार्षदों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। इस दौरान शहर के विकास, स्वच्छता और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। महापौर ने पार्षदों को उनके नामांकन पर बधाई दी और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

नामित पार्षदों ने महापौर के साथ शहर के विकास पर चर्चा की

सरकार की ओर से सदन में नामित किए गए पार्षदों ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उनके साथ शहर के विकास और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी ने महपौर से भेंट की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को उनके नामांकन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें।

भेंट के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे शहर के समग्र विकास को गति मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।