Lucknow News: सरकार अस्थायी कर्मियों को करे स्थायी : मायावती

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: - बसपा सुप्रीमो ने राज्य सरकार पर बोला हमला लखनऊ, विशेष संवाददाता

Lucknow News: सरकार अस्थायी कर्मियों को करे स्थायी : मायावती

Lucknow News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकारी विभागों में अस्थायी कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है। मायावती ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर लिखा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में अगले छह महीने के भीतर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि जिन भी सरकारी विभागों में अस्थायी तौर पर लोग वर्षों से काम कर रहे हैं, उन्हें भी स्थायी नौकरी दी जाती। मायावती ने कहा कि बसपा सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग व संविदा की शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है। बसपा की मांग है कि कई वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे सभी एनआरएचएम संविदाकार्मिकों को भी स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाए।

वे अपने स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से लखनऊ स्थित ईको गार्डेन के पास धरना दे रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: सरकार अस्थायी कर्मियों को करे स्थायी : मायावती