मायावती बेंगलुरु में आज रैली को संबोधित करेंगी
बसपा प्रमुख मायावती रविवार को कर्नाटक के बंगलुरु में रैली को संबोधित करेंगी। रैली सेंट्रल कालेज ग्राउंड बेंगलुरु में 11 बजे से शुरू होगी। मायावती यूपी के बाहर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 25 Nov 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें
बसपा प्रमुख मायावती रविवार को कर्नाटक के बंगलुरु में रैली को संबोधित करेंगी। रैली सेंट्रल कालेज ग्राउंड बेंगलुरु में 11 बजे से शुरू होगी। मायावती यूपी के बाहर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली कर रही हैं। भाजपा सरकार की गरीब, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों व कार्यप्रणाली को बेनकाब करने का काम कर रही हैं। वह यूपी के बाहर कुल आठ रैलियां करेंगी।