
अवध चौराहे पर भीषण जाम, 12 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
Lucknow News - कानपुर रोड स्थित अवध चौराहा और इसके आसपास के मार्गों पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूटने और सड़क धंसने की आशंका के कारण मंगलवार को आलमबाग की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया, इससे लगभग 12 घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
कानपुर रोड स्थित अवध चौराहा और इसके आसपास के मार्गों पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूटने और सड़क धंसने की आशंका के कारण आलमबाग की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया, इससे लगभग 12 घंटे तक वाहन रेंगते रहे। वहीं हरदोई बाईपास पर आगरा एक्सप्रेस-वे कनेक्शन प्वाइंट से अवध चौराहे की ओर आने वाली बड़ी लग्जरी बसों को रोक दिया गया। दिल्ली से निजी बसों से आने वाले यात्रियों को वहीं उतार दिया गया, जिसके कारण उन्हें टेम्पो या ऑटो से अवध चौराहे तक अतिरिक्त किराया देकर जाना पड़ा।

दोपहर करीब 2.30 बजे, कानपुर रोड, बुद्धेश्वर चौराहा और आलमबाग की ओर जाने-आने वाले मार्गों पर वाहनों की कतारें तीन किलोमीटर से अधिक लंबी हो गईं। वाहन चालकों को चौराहा पार करने में ही एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। शाम के पीक ऑवर्स में जाम की स्थिति और भी भयावह हो गई। अवध चौराहे से आलमबाग की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने के कारण, कानपुर रोड और पारा की ओर से आने वाले वाहन चालक बंगला बाजार होकर गुजर रहे थे। पहले से ही संकरे इस वैकल्पिक मार्ग और पारा तिकोनिया मार्ग पर ट्रैफिक लोड अचानक बढ़ गया।
सुबह आठ बजे से ही मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा। दोपहर बाद अवध चौराहे से पारा तिकोनिया, कानपुर रोड और आलमबाग बस अड्डे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों की बढ़ी परेशानी रोडवेज बस चालकों द्वारा अवध चौराहा पार करने के बाद सड़क किनारे गाड़ी रोककर सवारियों का इंतजार करने से भी जाम की स्थिति और खराब हुई।
अवध चौराहे पर जाम लगने के कारण पारा और कानपुर रोड से आलमबाग जाने वाले वाहनों ने होमगार्ड मुख्यालय के सामने से आनंद नगर चौराहा का रास्ता पकड़ा, जिससे दोपहर 3 बजे इस मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम हो गया और वाहन रेंगते नजर आए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




