अग्निकांड हादसा या किसी की साजिश, शुरू हुई जांच
Lucknow News - झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगी, जिससे 200 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे साजिश बताया है। आग की जांच जारी है, और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई है।

झुग्गी बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड में 200 से अधिक झोपड़पट्टियां जलने के साथ ही उनके सपने भी राख हो गए। अग्निकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस और दमकल की टीम कारणों का पता नहीं लगा सकी है। अग्निकांड हादसा है अथवा साजिश अभी तक रहस्य बना हुआ है। बस्ती के रहने वाले कुछ परिवारों ने पीछे बने एक मकान में रहने वाले व्यक्ति पर साजिश का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर बुधवार रात करीब आठ बजे उस मकान पर पथराव भी किया था। पुलिस ने जब लोगों को रोका तो वह उनसे भी भीड़ गए थे।
इसके बाद मकान में रहने वाले परिवार के लोग वहां से चले गए। वहीं, बस्ती में रहने वाली पूजा और सुनीता, बबलू ने बताया कि आग बिजली के पोल में शार्ट सर्किट से लगी थी। वहीं, रामपाल, मंत्री और कुछ अन्य लोगों ने बताया कि देशी शराब के ठेके की कैंटीन में बैठकर नशेबाजी करने वाले किसी व्यक्ति ने बीड़ी अथवा सिगरेट किनारे पर जलाकर फेंकी। इससे आग लगी और कुछ ही देर में वह विकराल हो उठी। पूरी बस्ती जलकर राख हो गई।जेसीबी पहुंची तो बस्ती हटाने की आशंका से भड़के लोग :अग्निकांड के दौरान देर रात करीब 12 बजे बस्ती के पास एक खाली पड़े ग्राउंड में नगर निगम की जेसीबी पहुंच गई। जेसीबी जैसे ही बस्ती की ओर बढ़ी तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बस्ती को हटाने की आशंका से नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्का मुक्की शुरू कर दी। बवाल बढ़ता देख थानाप्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने माइक लेकर लोगों को समझा कर शांत कराया। बताया कि यह बस्ती हटाने के लिए नहीं आया है। आप सभी शांति बनाए रखें। पुलिस और प्रशासन आप सबके साथ है। धैर्य बनाए रखें।रिंग रोड पर खड़े होकर वीडियो बनाने वालों के कारण लगा जाम :हादसे के दौरान देर रात तक रिंग रोड पर लोग गाड़ियां रोककर उतरे। उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे रिंग रोड पर कई किमी लंबा जाम लग गया। जाम के कारण कई दमकल की गाड़ियां आदि भी फंसी रहीं। पुलिस टीम अब उन वीडियो बनाने वालों को सीसी फुटेज और वायरल वीडियो से चिंह्नित कर रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।रात 10 बजे पहुंचे 10 बराती, बहू विदा बाद गई रिश्तेदार के घर :बस्ती में रहने वाले मनीष की बारात डीके मैरिज लान करीब 10 बजे पहुंची। बारात में रिश्तेदार और परिवारीजन समेत करीब 10 लोग ही शामिल हो सके। बाकी के लोग बस्ती में थे। मनीष के भाई लकी ने बताया कि लड़की पक्ष ने करीब 100 से 150 बरातियों के खाने की व्यवस्था की थी। सब खाना वहां बर्बाद हो गया। आग में उनकी सारी झोपड़ी और गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर पर कुछ भी नहीं बचा। भाई जब निकला तो बाजार से एक जोड़ी उसके लिए कपड़े खरीदे गए। रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए गए थे। वही पहनाकर भंवरे कराई गई। गेस्ट हाउस के भाभी की विदाई हुई। विदा होकर वह मुंशी पुलिया पर रहने वाले चाचा के घर गई।कोट :आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आशंका है कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट जलाकर फेंकी उससे आग लगी है अथवा शार्ट सर्किट से। सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। दो बच्चों की जलकर मौत हुई है।अंकुश मित्तल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


