लखनऊ के कोल्ड ड्रिंक-चिप्स गोदाम में लगी भीषण आग
Lucknow News - बिजनौर के सरवन नगर में बुधवार रात कोल्ड ड्रिंक और चिप्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा भारी सामान जल गया।

बिजनौर इलाके के सरवन नगर में बुधवार देर रात कोल्ड ड्रिंक-चिप्स गोदाम (वेयर हाउस) में भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सरोजनीनगर और आलमबाग फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड के दौरान दमघोंटू धुएं से दमकल कर्मी हलकान हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर आस पड़ोस के मकानों खाली करा लिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल के मुताबिक सरवन नगर में दो मंजिला इमारत के भूतल पर व्यवसायी आशीष कुमार तिवारी का कोल्ड ड्रिंक और चिप्स का गोदाम है।
इसके अलावा अंदर उनका आईटीसी का भी काम है। भारी मात्रा में पान मसाला और अन्य माल भी रखा था। दोर रात शार्ट सर्किट से धुआं गोदाम में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पड़ोस के लोगों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने दमकल को घटना की जानकारी दी। सरोजनीनगर फायर स्टेशन अफसर और आलमबाग फायर स्टेशन से एफएसओ धर्मपाल सिंह तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे। इस बीच आग विकराल हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने फायर फाइटिंग शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से वेयर हाउस में रखा भारी मात्रा में माल जल गया। अग्निकांड के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। दमघोंटू धुएं से हलकान हुए दमकल कर्मी अग्निकांड के दौरान परिसर में और आस पास दमघोंटू काला धुआं फैल गया था। दमकल कर्मियों को अंदर जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। दमकल कर्मियों ने इसके बाद ब्रीदिंग आपरेटस (बीए सेट) लगाया। इसके बाद फायर फाइटिंग शुरू की। दमकल कर्मियों के मुताबिक वेयर हाउस में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




