Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMassive Fire at Sai Medical Store in Sushant Golf City Causes Huge Losses
मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों की दवाएं खाक

मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों की दवाएं खाक

संक्षेप: Lucknow News - सुशांत गोल्फ सिटी के मेदांता अस्पताल के पास साईं मेडिकल स्टोर में सोमवार रात 8:46 बजे भीषण आग लग गई। लाखों रुपये की दवाएं जल गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और अन्य दुकानों को बचाया। घटना में लाखों रुपये की दवाएं जलकर खाक हो गईं।

Wed, 22 Oct 2025 02:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल के गेट नंबर 5 के पास सोमवार रात 8:46 बजे साईं मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की दवाएं जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीजीआई अग्निशमन अधिकारी माम चंद बडगूजर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर स्टेशन प्रभारी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी दुकान मालिक विजय यादव ने बताया कि आग अचानक लगी थी और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ, क्योंकि आसपास की सभी दुकानें बंद थीं। उनका कहना है कि करीब लाखों रुपये का नुकसान हो गया ।

आग बुझाने के दौरान अग्निशमन अधिकारी ने मौके पर मौजूद भीड़ को अग्नि सुरक्षा और बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी। यह दुकान सुशांत गोल्फ सिटी, मुजफ्फर नगर घुस्वल, लखनऊ में स्थित है, जिसके कॉम्प्लेक्स मालिक अनुराग राजपूत हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।